हरमनप्रीत बनीं 100 टी-20 खेलने वाली पहली भारतीय

भारतीय महिला टी-20 कप्तान हरमनप्रीत कौर शुक्रवार को 100 टी-20 खेलने वाली पहली खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने यह उपलब्धि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छठे टी-20 मैच में हासिल की। हरमनप्रीत ने भारतीय पुरूष टीम के पूर्व कप्तान एम.एस. धोनी और ओपनर रोहित शर्मा को भी पछाड़ दिया है, जिन्होंने अब तक 98-98 मैच खेले हैं।