शरद अरविंद बोबड़े – नए मुख्य न्यायाधीश

उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में आज शरद अरविंद बोबड़े ने शपथ ले ली है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें देश के 47वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ दिलाई। बोबड़े का कार्यकाल 23 अप्रैल 2021 तक रहेगा। इससे पहले वह अप्रैल 2013 में उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश बने थे।