
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी घायल हो गई हैं। शनिवार को मुंबई-पुणे हाइवे पर हुए उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उनके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ वे अभी गहन चिकित्सा कक्ष में हैं। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामना की है।