विदेश में भी भारतीय महिलाओं ने किया नाम रोशन

अमेरिका में भारतीय मूल की दो महिलाओं ने अपना परचम लहराया है। न्यूयार्क के क्रिमिनल एंड सिविल कोर्ट्स् ने भारतीय महिलाओं को पदभार संभालने की जिम्मेदारी दी है। यह दो भारतीय महिलाएँ जिनके नाम अर्चना राव और दीपा आंबेकर हैं, अमेरिका में जजों का पदभार संभालेंगी। न्यूयॉर्क सिटी के मेयर बिल डी ब्लासियो ने जज अर्चना राव को क्रिमिनल कोर्ट में नियुक्त किया है। इसके साथ ही जज दीपा आंबेकर को सिविल कोर्ट में पुनर्नियुक्त किया गया है। ऐसे में भारत कि इन बेटियों ने देश नाम रोशन किया है।