वरिष्ठ संत विश्वेश तीर्थ स्वामी जी का निधन

पेजावर मठ के प्रमुख श्री विश्वेश तीर्थ स्वामी जी का रविवार को 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। आठ मठों के सबसे वरिष्ठ संत करीब पिछले 10 दिनों से खराब सेहत के चलते अस्पताल में भर्ती थे। वे कर्नाटक के उडुपी मठ के 33वें प्रमुख थे। 27 अप्रैल 1931 को उनका जन्म एक शिवली माधव ब्राह्मण परिवार में हुआ था। वे केवल 7 वर्ष की उम्र में ही सन्यासी बन गए थे। इसके अलावा वे विश्व हिंदू परिषद और राम जन्म भूमि आंदोलनों से भी जुड़े हुए थे। भाजपा नेता उमा भारती 1992 में स्वामी जी से सन्यास की दीक्षा ले चुकी हैं।