रिलायंस जियो अब दूरसंचार क्षेत्र में भारत की सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली इस कंपनी का आधिकारिक आगमन लगभग तीन साल पहले हुआ था। ताज़ा रिर्पोट के अनुसार रिलायंस जियो अब भारत में उपभोक्ता और लाभ के हिसाब से देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी बन गई है। वहीं वोडाफोन-आइडिया अब देश में दूसरे नंबर पर आ गई है।