राकांपा नेता डी.पी. त्रिपाठी का निधन

आज राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता व सांसद डी.पी. त्रिपाठी का दिल्ली में निधन हो गया। वे 67 वर्ष के थे तथा लंबे समय से बीमार थे। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में हुआ। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय के विद्यार्थी संगठन अध्यक्ष के रुप में की। इसके बाद वे कांग्रेस में शामिल हो गए, लेकिन बाद में राकांपा का दामन थाम लिया। सभी बड़े नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।