
रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित रामलीला मैदान में एक विशाल रैली को संबोधित किया। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों पर उन्होंने कहा कि देश के किसी भी नागरिक को सीएए लागू होने से कोई नुकसान नहीं होगा। इसे लेकर झूठ फैलाया जा रहा है। सभी को सीएए के बारे में पूरी जानकारी हासिल करनी चाहिए। दिल्ली में कच्ची कॉलोनियों को पक्का करने के केंद्र सरकार के फैसले पर इस रैली का आयोजन किया गया था।