महाराष्ट्र के पालघर में अंबेडकर जयंती जुलूस के दौरान हुआ हादसा, 2 लोगों की मौत

महाराष्ट्र (Maharashtra) के पालघर (palghar) में बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर (Babasaheb Dr. Bhimrao Ambedkar) की जयंती की पूर्व संध्या पर निकाली गई रैली में दर्दनाक हादसा हो गया। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रैली गुरुवार (13 अप्रैल 2023) शाम को पालघर में विरार के मनवेलपाड़ा से कारगिल इलाके के बीच निकाली गई थी। हादसा उस वक्त हुआ जब रैली खत्म होने के बाद लोग घर लौट रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जाँच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को देश भर में बाबासाहेब की जयंती मनाई जा रही है। वहीं गुरुवार को महाराष्ट्र के पालघर में जयंती की पूर्व संध्या पर एक रैली का आयोजन किया गया था। रैली में काफी संख्या में लोग मौजूद थे। रैली सुरक्षित रूप में रात साढ़े 10 बजे अपने गंतव्य पर पहुंची और समाप्त हुई। इसके बाद जैसे ही लोग लौटने लगे तो कुछ बिजली की खुली लाइन की चपेट में आ गए।