‘भारतीय संविधान एवं राज व्यवस्था’ पुस्तक का लोकार्पण

हवा सर्द है, लेकिन प्रगति मैदान में विश्व पुस्तक मेले में लोगों का हुजूम कम नहीं हो रहा। बुधवार को नई पुस्तकों की परिचर्चा के अंतर्गत प्रभात प्रकाशन द्वारा ‘भारतीय संविधान एवं राज व्यवस्था’ पुस्तक का लोकार्पण किया गया। इस कार्यक्रम में के.एन.गोविंदाचार्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जिन्होंने इस पुस्तक को सिविल सेवा तथा राज्य लोक सेवा की परीक्षाओं के लिए बहुत उपयोगी बताया। इस पुस्तक के लेखक डॉ. उदयभान सिंह ने बताया कि पुस्तक में भारतीय संविधान के ऐतिहासिक विकास के विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया गया है। इसके अलावा भारतीय संविधान सभा के गठन एवं उसकी प्रकृति तथा कार्य प्रणाली आदि के बारे में भी अच्छे से उल्लेख किया गया है।