फोर्ब्स की नई सूची

दुनिया की मशहूर पत्रिका ‘फोर्ब्स’ ने गुरुवार को 2019 की दुनिया में 100 सबसे ज्यादा ताकतवर महिलाओं की सूची जारी कर दी। इस सूची में 23 नई ताकतवर महिलाएँ जुड़ी हैं। इनमें भारत की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 34वें स्थान पर हैं। एचसीएल की उपाध्यक्षा रोशनी नादर 54वें, बायोकॉन की अध्यक्षा किरन मजूमदार शॉ 67वें और रिटेल मुगल लैंडमार्क समूह की अध्यक्षा रेणुका जगतियानी 96वें स्थान पर रहीं। वहीं, जर्मन की चांसलर एंजेला मार्कल लगातार 9वीं बार इस सूची में सबसे ऊपर रहीं।