पोहे से बनाएँ सेहत

सुबह का नाश्ता पूरे दिन की दिनचर्या को चुस्त बनाने में सहायक सिद्ध होता है। ऐसे में हम आज आपको बताएंगे कि सुबह-सुबह पोहा खाने से क्या-क्या फायदे होंगे। पोहे को आसानी से पचाया जा सकता है तथा इसे खाने के बाद आपका पेट दिनभर भरा भी रहेगा। इसके अलावा पोहा वजन कम करने के लिए अच्छा माना गया है। इसमें काफी मात्रा में फाइबर होता है, जो शरीर के लिए अच्छा रहता है। इसे बनाते वक्त सब्जियों का उपयोग भी कर सकते हैं। पोहे में कई प्रकार के विटामिन और पोषक तत्वों की भरमार होती है। साथ ही यह अनियंत्रित भूख को भी रोकता है।