
देश के पूर्व नौसेना प्रमुख सुशील कुमार का निधन हो गया है। आज दिल्ली में सेना के अस्पताल में उन्होंने अपनी अंतिम साँस ली। वे 79 वर्ष के थे। 1998-2000 के दौरान वे नौसेना प्रमुख के पद पर थे। इसके अलावा 1965 और 1971 के पाकिस्तान युद्ध में भी उन्होंने भाग लिया था। अपनी बहादुरी के लिए उन्हें विशिष्ट सेवा मेड़ल तथा उत्तम सेवा मेड़ल से भी सम्मानित किया जा चुका है।