
पूरे देश में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर भारी विरोध-प्रदर्शनों हो रहे हैं। आज वाराणसी, लखनऊ, संभल, मेरठ, सहारनपुर, आगरा, मुज़फरनगर समेत कई जगहों पर प्रदर्शन हुए। कई क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है तथा इंटरनेट की सेवाएँ रोक दी गई हैं। कर्नाटक के बैंगलुरु और मंगलुरु में प्रदर्शन के कारण 2 लोगों की मौत हो गई। अहमदाबाद में भी हिंसक प्रदर्शन हुआ, जिसके बाद 50 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस बीच गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने असम में 10 दिनों से बंद इंटरनेट सेवा से प्रतिबंध हटा दिया है। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (जेडीयू) ने बिहार बंद की चेतावनी दी है।