आज भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया जाना है। जेपी नड्डा इसके लिए आज नामांकन करेंगे। उनका चुना जाना लगभग तय है। वे भाजपा के 11वें अध्यक्ष होंगे। नड्डा वर्तमान अध्यक्ष अमित शाह का स्थान लेंगे। उनका पूरा नाम जगत प्रकाश नड्डा है तथा वे हिमाचल प्रदेश से संबंध रखते हैं। नया अध्यक्ष बनने के साथ ही उन पर भाजपा को आगे बढ़ाने की भारी जिम्मेदारी होगी।