
नए वर्ष के जश्न को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस व दिल्ली पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस में 31 दिसंबर को रात 8 बजे के बाद प्रवेश बंद हो जाएगा। इसी तरह रात 9 बजे के बाद राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास दोनो बंद हो जाएंगे। अगर आप आज राजीव चौक जा रहे हैं, तो इन बातों का ध्यान रखें।