“अपमान मत करना नारियों का, इनके बल पर जग चलता है।“ यह पंक्ति आज के युग में चरित्रार्थ हो रही है। भारत इस साल अपना 71वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। आपको बता दें कि पिछले साल कि तरह इस बार भी एक महिला कैप्टन गणतंत्र दिवस परेड में सेना की एक टुकड़ी का नेतृत्व करेंगी। इनका नाम तान्या शेरगिल है, जो सेना के सिग्नल कोर में कैप्टन हैं। इन्होंने 15 जनवरी को आयोजित 72वें सेना दिवस पर सैन्य इतिहास में पहली दफा आर्मी परेड की अगुवाई की थी। आज ऐसी ही ज़ाँबाज महिलाओं के बल पर पूरी दुनिया खड़ी है। ऐसी महिलाओं को हमारा सलाम!