
आज सुबह से ही दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं। इससे सड़कों पर जाम की स्थिति हो गई है। दिल्ली-गुरुग्राम की सीमा पर सुबह से ही यातायात खराब चल रहा है। 19 मैट्रो स्टेशनों को बंद करना पड़ा है। हवाई सेवा पर भी इसका असर पड़ा है। यात्रियों के जाम में फँसने के कारण इंडिगो ने अपनी 19 उड़ानों को रद्द कर दिया है। अन्य उड़ानें भी देरी से चल रही हैं।