दिल्ली में दीपावली महोत्सव

दिल्ली का दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस में आज से प्रदूषण रहित दीपावली महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को स्वच्छ और सुंदर दीपावली मनाने के लिए आमंत्रित किया है। इस कार्यक्रम के दौरान कई बड़े कलाकार लोगों का मनोरंजन करेंगे। इस दौरान प्रत्येक घंटे में लेजर शो का भी आयोजन किया जाएगा। दिल्ली के उप-राज्यपाल अनिल बैजल आज शाम इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम 4 दिन यानि कि 26-29 अक्तूबर तक शाम 4 बजे से रात 11 बजे तक चलेगा, जिसमें प्रवेश निःशुल्क रहेगा।