दम घुटने से चार की मौत

पँजाब के मोहाली में चार लोगों के लिए नया साल काल बन कर आया। मोहाली के एक व्यापारी के घर नए साल का समारोह था। यहाँ पर चार लोग काम करने आए थे। काम खत्म होने के बाद ये लोग वापिस चले गए। कुछ समय बाद ही इनके मरने की खबर आई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस वहाँ पहुँची और छानबीन की गई। पुलिस के अनुसार इन सब की मौत दम घुटने से हुई, जिसकी वजह कमरे में जल रही अंगीठी हो सकती है। ये सभी उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे।