
झारखंड़ चुनाव के नतीजों से अब यह साफ हो गया है कि राज्य में झामुमो-राजद-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। भाजपा ने अपना वर्चस्व खो दिया है। झामुमो के नेता हेमंत सोरेन का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। यह गठबंधन 42 सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि भाजपा 28 सीटों पर आगे चल रही है। इन नतीजों से लगता है कि भाजपा देश में धीरे-धीरे अपना बहुमत खोती जी रही है।