झारखंड चुनाव के लिए भाजपा की पहली सूची जारी

झारखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने राज्य की 81 सीटों में से 52 सीटों के लिए नाम घोषित कर दिए है, जिसमें झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पूर्व से और भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा चक्रधरपुर से चुनाव लड़ेंगे।