झारखंड के लिए भाजपा के नए उम्मीदवार

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019  के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज तीन और उम्मीदवारों की घोषणा की है। भाजपा ने अब तक कुल 71 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सीटों के बंटवारे को लेकर हाल ही में भाजपा का ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) से गठबंधन टूट गया था। आजसू ने अपने लिए 17 सीटों की मांग की थी, लेकिन भाजपा किसी भी हाल में उसे 10 सीटों से ज्यादा देने को राजी नहीं थी।