
मंगलवार से शुरू हुए मॉनसून सत्र में कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक प्रदर्शन कर रही है। सुबह सदन में सत्र शुरू होने के साथ ही कांग्रेसियों ने हंगाना करना शुरू कर दिया था, जिससे कार्यवाही सही से नहीं चल पाई। संसद के अलावा जंतर मंतर पर कांग्रेस की महिला शाखा ने भी प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में शोभा ओझा भी शामिल थीं। इस प्रदर्शन में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर संघर्ष हुआ। महिलाओं ने पुलिस की बैरीकेडिंग के ऊपर चढ़कर अपना विरोध जताया