चिली में सैन्य विमान लापता

दक्षिण अमेरिका से अंटार्कटिका जा रहा चिली देश का एक सैन्य विमान सोमवार को लापता हो गया। इस विमान में 38 लोग सवार थे। चिली वायुसेना ने इसकी पुष्टि की है। उसने बयान जारी करके कहा कि हरकूलस सी-130 विमान ने सोमवार सुबह 04:55 बजे उड़ान भरी, जिसके बाद 06:13 बजे उसका रेडियो से संपर्क टूट गया। विमान को ढूंढ़ने की कोशिशें जारी हैं।