गायत्री मंत्र का महत्व

आजकल के दौर में हर व्यक्ति किसी न किसी तरह के तनाव से जूझ रहा है। ऐसे में गायत्री मंत्र का जाप मन को शांत रखने में लाभदायक होता है। गायत्री मंत्र को वैज्ञानिकों ने भी तनाव से मुक्ति पाने के लिए सही पाया है। इस मंत्र की चर्चा अब विदेश भी होने लगी है। मंत्र का जाप करते समय आसन की मुद्रा में बैठना चाहिए। गायत्री मंत्र का जिक्र चारों वेदों में किया गया है। मंत्र में 24 अक्षर हैं, जो शक्ति और सिद्धि का प्रतीक माने गए हैं। अन्य मंत्रों की तरह इस मंत्र के भी एक ऋषि हैं, जो विश्वामित्र हैं और देवता सविता हैं। इससे नकारात्मक शक्तियाँ दूर हो जाती हैं, स्मरण शक्ति में बढ़ोतरी होती है और रोगों से मुक्ति मिलती है। इससे मानसिक और आर्थिक स्थिति में काफी फायदा होता है। इस प्रकार गायत्री मंत्र का जाप उचित तरीके से करने पर कई तरह के फायदे होते हैं।