कोहरे की वजह से रेल तथा विमान सेवाएँ प्रभावित

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से पूरा उत्तर भारत ठंड से ठिठुर रहा है। ऐसे में रेल और विमान यातायात सेवाएँ भी प्रभावित हुई हैं। वहीं कोहरे की वजह से सड़क यातायात में भी दिक्कत आ रही है। दिल्ली आ रही 25 रेलगाड़ियाँ 2 घंटे से लेकर 6 घंटे तक देरी से चल रही हैं। इसके अलावा विमान सेवाएँ भी देरी से चल रही हैं, जिस कारण मुसाफिरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।