अपने आप को भगवान का अवतार बताने वाले कल्कि भगवान उर्फ विजय कुमार नायडू के आश्रम पर आयकर विभाग ने पाँच दिनों तक चले छापे के बाद तकरीबन ₹800 करोड़ नगद बरामद किया है। आयकर विभाग ने यह अघोषित संपत्ति आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक से बरामद की है। इस मामले के सामने आने के बाद विजय कुमार नायडू ने अपनी सफाई पेश करते हुए कहा कि वह देश छोड़कर नहीं भागे हैं।