उत्तर प्रदेश में कड़ी सुरक्षा

आज शुक्रवार है। बहुत बड़ी संख्या में लोग ज़ुम्मे की नमाज़ में भाग ले सकते हैं। इस कारण नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन होने की प्रबल संभावना है। उत्तर प्रदेश में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने लखनऊ, सहारनपुर, आगरा, कानपुर, अलीगढ़, मुज़फ्फरनगर, मेरठ, शामली, गाज़ियाबाद समेत 15 जिलों में इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। राज्य के एडीजी के अनुसार, पिछले शुक्रवार को कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शन हुए थे, इसके मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है।