ईरान में भीषण विमान हादसा

ईरान में खराब हालातों के बीच एक और बड़ी दुर्घटना हो गई है। राजधानी तेहरान में आज तड़के एक यात्री विमान हादसे का शिकार हो गया। यह विमान यूक्रेन का था, जो इमाम खुमैनी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें करीब 170 यात्री मौजूद थे तथा आशंका है कि सभी की मौत हो गई। खबरों के मुताबिक, कुछ तकनीकी खराबी के कारण यह विमान हादसे का शिकार हो गया। राहत और बचाव कार्य जारी है। इसके अलावा ईरान के बुशहर में एक नाभिकीय केंद्र के नजदीक भूकंप आने की भी खबर आई है।