इसरो चंद्रयान-3 के लिए तैयार

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) प्रमुख के.सिवन ने आज इसरो की भावी योजनाओं की घोषणा की। सिवन ने मिशन चंद्रयान-2 पर कहा कि उसने अच्छी सफलता हासिल की है। अब सरकार ने चंद्रयान-3 को भी मंजूरी दे दी है। चंद्रयान-3 में प्रोपल्शन मॉडल वाले लैंडर, रोवर का उपयोग होगा। इसके अलावा अंतरिक्ष में जाने वाले देश के पहले मानव मिशन ‘गगनयान’ के लिए चार अंतरिक्ष यात्रियों को चुना गया है। यह मिशन 2022 में प्रेषित किया जाएगा। सिवन ने यह भी बताया कि तमिलनाडु के थुथुकुड़ी में नया अंतरिक्ष केंद्र बनाया जाएगा।