
पूरे देश में लोहड़ी मनाने की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं। लोहड़ी का पर्व हर साल 13 जनवरी को आता है। इसे केवल पंजाब और हरियाणा में ही नहीं मनाते, बल्कि पूरे देश में इसे मनाया जाता है। फसल पकने की खुशी में पूरे जोश के साथ लोहड़ी अलग-अलग नामों से कई रुपों में मनाई जाती है।