आज से 5 दिवसीय गंगा यात्रा

आज उत्तर प्रदेश में गंगा नदी को निर्मल और स्वच्छ बनाने हेतु एक पाँच दिवसीय गंगा यात्रा की शुरु की गई है। उत्तर प्रदेश के बिजनौर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इस यात्रा को शुरु किया। इसका प्रमुख उद्देश्य लोगों में पर्यावरण के महत्व और गंगा के प्रति जागरूकता को बढ़ाना है। यह यात्रा 27-31 जनवरी तक चलेगी, जिसका समापन कानपुर में होगा। इस यात्रा में 10 केंद्रीय और कई राज्य मंत्री भी शामिल होंगे। इसके अलावा इस गंगा यात्रा में उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सम्मिलित होंगे।