ग्रहण की घटना ज्योतिष और वैज्ञानिक नज़रिये से बहुत महत्व रखती है। नए साल का पहला चंद्र ग्रहण आज पौष पूर्णिमा पर लग रहा है। यह पूर्ण ग्रहण न होकर उपच्छाया चंद्र ग्रहण है। हम आपको बताते है चंद्र ग्रहण से जुड़ी कुछ खास बातें और इसका प्रभाव। साल का पहला चंद्र ग्रहण आज रात 10 बजकर 37 मिनट से लेकर 11 जनवरी की सुबह 2 बजकर 42 बजे तक कुल 4 घंटे 5 मिनट का रहेगा। आपको बता दें कि ग्रहण से पहले सूतक काल शुरू हो जाता है, लेकिन आज उपच्छाया चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक काल प्रभावी नहीं माना जाएगा। इसके होने से आज मंदिरों के कपाट बंद नहीं होंगे। जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है तब चंद्र ग्रहण होता है। ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता।