देश के दो दिग्गज उद्योगपतियों टाटा संस के मार्गदर्शक रतन टाटा और व्यावसायिक टाइकून स्वर्गीय धीरूभाई अंबानी का आज जन्मदिन है। रतन टाटा 84 साल के हो गए हैं। धीरूभाई अंबानी का 2002 में स्वर्गवास हो गया था। आज उनका 86वां जन्मदिन है। रतन टाटा भारत के दो सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों पद्म विभूषण (2008) और पद्म भूषण (2000) से सम्मानित हैं। स्वर्गीय धीरूभाई अंबानी को 2000 में सदी के मानव पुरस्कार से नवाज़ा गया था।