बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता ऋतिक रोशन का आज 46वां जन्मदिन है। उनका जन्म 10 जनवरी सन् 1974 को मुंबई में हुआ था। इस मौके पर उनकी पूर्व पत्नी सुजैन ने भी उन्हें मुबारकबाद दी है। ऋतिक देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी बहुत ज्यादा प्रसिद्ध हैं। उनकी पहली फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ 2000 में प्रदर्शित हुई थी, जिसे बड़ी सफलता मिली थी। ऋतिक फिल्मकार राकेश रोशन के पुत्र और प्रसिद्ध संगीतकार रोशन के पोते हैं।