आंध्रप्रदेश में मेले में भगदड़, 22 लोगों की मौत

godaआंध्रप्रदेश के राजमुंदरी जिले में एक मेले में हुई भगदड़ में करीब 22 लोगों की मौत हो गई है मरने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। फिलहाल घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है।
यह घटना मंगलवार की सुबह आठ बजे की है जब गोदावरी नदी के ‘कोटगुम्मम पुष्कर घाट’ पर धार्मिक स्नान करने के लिए लोगों का हूजूम उमड़ा था। एक बड़े धार्मिक पर्व के लिए गोदावरी नदी में डुबकी लगाने के दौरान अचानक वहां भगदड़ मच गई जिसमें 10 महिलाओं समेत 22 लोगों की मौत हो गई। आज सुबह ही आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अपने परिवार सहित इसी घाट पर नदी में डुबकी लगाई थी। इस घटना के बारे में स्वास्थ्य मंत्री केएस राव ने कहा कि यह बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है। इस आयोजन के लिए सुरक्षा के हर संभव उपाय किए गए थे और खुद मुख्यमंत्री इसकी निगरानी कर रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना पर अपना शोक व्यक्त किया है।
आपको बता दें कि ‘गोदावरी महापुष्कर’ नाम से प्रसिद्ध इस पर्व का आयोजन 144 साल में केवल एक ही किया जाता है। राज्य सरकार ने इस पर्व के अवसर पर गोदावरी नदी पूर्व और पश्चिम में स्थित दोनों जिलों में कुल 275 घाटों का निर्माण कराया है।