अनार कई बीमारियों में मददगार

अनार जितना खाने में मजेदार होता है, उतना ही उसमें पोषक तत्वों की भरमार होती है। इसमें फाइबर, विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। अनार के रस का सेवन कई प्रकार की बीमारियों में मददगार साबित होता है। यह रक्त चाप और शरीर में खून की कमी को दूर करने में भी फायदेमंद होता है। इसके रस के दैनिक सेवन से वजन घटाने में मदद मिलती है, साथ ही यह हृदय रोगों से भी बचाता है। इसके अलावा इसके रोजाना सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी होती है। इस प्रकार से अनार का सेवन करने से आप कई प्रकार की बीमारियों से बच सकते हैं।