![10](https://www.news15.in/wp-content/uploads/2022/12/10-4-696x497.jpg)
आज के समय में ज्यादातर लोग चाहते हैं कि उनका बढ़ा हुआ पेट (Stomach) कम हो जाए। इसके लिए वे डाइट फॉलो (diet follow) करते हैं और घंटों तक दौड़ लगाते हैं। मोटापे (Obesity) का सबसे ज्यादा असर पेट पर दिखता है। पुरुष हो या महिला सभी का पेट (Abdomen) सबसे पहले बाहर आता है। ऐसे ही एक शख्स थे जिनका वजन 444 किलो हो गया था। जब उनकी सर्जरी हुई तो उनका वजन भी 120 किलो कम भी हो गया था, लेकिन उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया। बढ़े हुए वजन के कारण उनका जीवन मुश्किलों से भरा हुआ था। इस शख्स का नाम एंड्रेस मोरेनो (Andres Moreno) था जो मैक्सिको के रहने वाला था। उनका वजन लगातार कम हो रहा था लेकिन डॉक्टर्स के मुताबिक, इमोशनल स्ट्रेस और हार्ट अटैक के कारण उनकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक 2015 में एंड्रेस मोरेनो का वजन 444 किलो था। जिसके चलते उन्हें दुनिया का सबसे मोटा आदमी कहा गया। जन्म के समय सामान्य बच्चे का वजन 2.8 से 3.2 किलो होता है लेकिन एंड्रेस का जब जन्म हुआ तब उनका वजन 5.8 किलो था। वहीं जब वह 10 साल के थे तब उनका वजन 82 किलो हो गया था।
मोरेनो बड़े होकर पुलिस अधिकारी बने और फिर शादी कर ली। जैसे-जैसे मोरेनो 20 वर्ष के हुए, उन्हें स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं होने लगीं और उनके अधिक वजन के कारण उनकी पत्नी ने उन्हें छोड़ दिया। पत्नी के चले जाने के बाद दोस्त और परिवार उनसे मिलने आते थे। मोरेनो उन्हें अपनी हालत के बारे में बताते थे। मौत से पहले पत्नी से अलग होने के कारण मोरेनो भावनात्मक रूप से भी तनाव में थे।