![4](https://www.news15.in/wp-content/uploads/2020/04/4-12-696x497.jpg)
आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM of UP Yogi Adityanath) के पिता आनंद सिंह बिष्ट (Anand Singh Bisht) का निधन हो गया। उन्होंने आज सुबह 10:40 बजे दिल्ली के एम्स (AIIMS) अस्पताल में आखिरी सांस ली। वे 89 साल के थे। आनंद सिंह बिष्ट को किडनी और लिवर (Kidney and Liver) की समस्या थी। उन्हें 13 मार्च को एम्स में भर्ती किया गया था, जहाँ वे वेंटिलेटर पर थे। आनंद सिंह उत्तराखंड स्थित यमकेश्वर के पंचूर गांव में रहते थे। वे उत्तराखंड में फॉरेस्ट रेंजर (Forest Ranger) के पद से 1991 में रिटायर हो गए थे। उसके बाद से ही वे अपने गांव में रह रहे थे। खबर आ रही है कि योगी आदित्यनाथ अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होंगे।