राजधानी दिल्ली के यमुना के जलस्तर का 45 साल का रिकॉर्ड टूटा

देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में यमुना (Yamuna) के जलस्तर का 45 साल पुराना रिकॉर्ड बुधवार को टूट गया। अब यमुना का जल स्तर 207.55 मीटर पर पहुँच गया है। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश और हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से 3.5 लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़े जाने के कारण यह स्थिति पैदा हुई है। इससे पहले 9 जून 1978 को यमुना नदी का जल स्तर (Yamuna River Water Level) 207.49 दर्ज किया गया था।

इस बीच, यमुना के जलस्तर में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में बाढ़ (Delhi Flood) की चेतावनी भी जारी कर दी गई है। भारत मौसम विभाग (IMD forecast) के मुताबिक, बारिश जारी रहने का अनुमान है। बाढ़ के खतरे को देखते हुए दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने एहतियात के तौर पर यमुना के बाढ़ प्रभावित इलाकों में सीआरपीसी की धारा 144 लगा दी है।