
सुशांत सिंह मामले (Sushant Singh case) से फिर सुर्खियों में आई बॉलीवुड कलाकार कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है (Y category security)। दरअसल, अभी कुछ दिनों पहले सुशांत सिंह के लिए न्याय मांग रही कंगना रनौत और शिवसेना नेता संजय राउत के बीच तीखी नोक-झोंक हो गई थी। इसके बाद संजय राउत ने कंगना को चुनौती दी थी कि वे मुंबई में न आएं। इस पर कंगना ने जवाब दिया था कि वो 9 सितंबर को मुंबई आएंगी, उन्हें कोई नहीं रोक सकता है। इसके बाद मुंबई पुलिस ने कंगना को सुरक्षा देने की बात की थी, जिसे उन्होंनेे ठुकरा दिया था। इसके बाद कंगना ने भारत सरकार से सुरक्षा देने की अपील की थी। इस पर आज गृह मंत्रालय ने कंगना रनौत को वाई श्रेणी की सुरक्षा दे दी है।