पहलवान बबीता फोगाट बनीं माँ

भारत को साल 2014 में कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक जिताने वाली महिला दिग्गज पहलवान (Veteran wrestler) बबीता फोगाट (Babita Phogat) ने कल बेटे को जन्म दिया है (Gave birth to a baby boy)। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस खुशखबरी को प्रशंसकों के साथ साझा किया। बबीता फोगाट ने अपने बेटे की तस्वीर सोशल मीडिया (social media) पर साझा की है, जिसमें उनके पति विवेक सुहाग (Vivek Suhag) भी उनके साथ बैठे हुए हैं। बबीता फोगाट ने ट्वीट करते हुए लिखा कि उनका सपना साकार हुआ है। उन्होंने लिखा, हमारे बेटे से मिलिए। सपनों पर भरोसा कीजिए, ये पूरे होते हैं। हमारे पूरे हुए हैं।

बबीता फोगाट के पति विवेक सुहाग भी एक पहलवान हैं। दोनों की शादी साल 2019 में हुई थी। बबीता फोगाट देश की महिला पहलवानों के लिए एक मिसाल हैं। बबीता के जीवन पर आधारित बॉलीवुड की फिल्म ‘दंगल’ भी बन चुकी है, जो भारत ही नहीं विदेशों में भी सुपरहिट रही थी।