विश्व की सबसे उम्रदराज़ महिला का निधन

विश्व (World) की सबसे उम्रदराज़ महिला (Old Lady) फ्रांसीसी नन ल्यूसिल रैंडन (Lucile Randon) का मंगलवार को निधन हो गया। वह 118 साल की थीं और उन्होंने फ्रांस के टूलॉन शहर में अंतिम सांस ली। रैंडन के प्रवक्ता डेविड तावेल्ला ने कहा कि उनका मंगलवार तड़के 2 बजे निधन हो गया, जिससे उनके चाहने वाले बहुत दुखी हुए। हालाँकि, रैंडन की एकमत्र इच्छा अपने प्यारे भाई से मिलने की थी। उनके लिए यह आजादी है। टूलॉन के मेयर ह्यूबर्ट फाल्को ने ट्विटर पर उनके निधन की पुष्टि की। उन्होंने लिखा, आज रात दुनिया की सबसे बुजुर्ग व्यक्ति का निधन हो गया।

आपको बता दें कि पिछले वर्ष दुनिया के सबसे उम्रदराज़ व्यक्ति जापान के केन तनाका का निधन हो गया था। वह 119 वर्ष के थे। तनाका की मृत्यु के बाद 118 वर्षीय सिस्टर ल्यूसिल रैंडन विश्व की सबसे उम्रदराज़ व्यक्ति बन गईं थीं। उन्हें, सिस्टर आंद्रे के नाम से भी जाना जाता था। उनका जन्म 1904 में फ्रांस के एल्स शहर में हुआ था। रैंडन 19 साल की उम्र में कैथोलिक बन गईं। आठ साल बाद वह नन बन गईं थीं।