कर्तव्य पथ पर महिला डेयरडेविल बाइकर्स ने दिखाया करतब

आज देश 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर मुख्य कार्यक्रम दिल्ली के कर्तव्य पथ पर हो रहा है। सीआरपीएफ, बीएसएफ और एसएसबी की महिला कर्मियों ने मोटरसाइकिल पर प्रदर्शन किया। इस दौरान साहसिक कारनामे करके देश की नारी शक्ति का प्रदर्शन किया गया। इसमें 260 से ज्यादा महिलाएं चंद्रयान, सर्वत्र सुरक्षा, नमस्कार और योग सिद्धि सहित विभिन्न संरचनाओं के माध्यम से अपनी वीरता, शौर्य और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन कर रही हैं।