विश्व सुंदरी कैसे मनाएंगी अपना जन्मदिन

आज विश्व सुंदरी (Miss World) रह चुकी मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) का जन्मदिन है। इस बार वह अपना 23वां जन्मदिन सादगी से मनाएंगी। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस (Corona Virus) की वजह से दुनिया में बदलाव आ रहा है। यह वक्त अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस महामारी (Epidemic) पर विचार करने का है। जिस तकलीफ से लोग इस वक्त गुजर रहे हैं, ऐसे में जन्मदिन मनाने का तो ख्याल तक नहीं आता। मानुषी फिल्म ‘पृथ्वीराज’ के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।