क्यों खास है मुकेश अंबानी के लिए आज का दिन?

आज भारत के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को 63वां जन्मदिन है। उनका जन्म, आज ही के दिन, सन् 1957 में यमन (Yemen) देश में हुआ था। मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक हैं। 2019 की फोर्ब्स (Forbes) की सूची के अनुसार, उनकी संपत्ति 55 अरब डॉलर थी। हालांकि, अब उनकी संपत्ति 44.6 अरब डॉलर है। अपने पिता धीरूभाई अंबानी के बाद, 1981 में उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की बागडोर संभाली थी।