कब शुरू हुआ हिंदी के पहले समाचार पत्र का प्रकाशन?

आज देश में हिंदी के ढेरों समाचार पत्र (Newspaper) मौजूद हैं। लगभग सभी बड़े शहरों से इनका प्रकाशन होता है। तो चलिए, आज हम आपको हिंदी के पहले समाचार पत्र के बारे में  बताते हैं। देश के सबसे पहले हिंदी समाचार पत्र का नाम था ‘उदंत मार्तंड’। इसका प्रकाशन आज ही के दिन, 30 मई 1826 को कलकत्ता (Calcutta) में शुरू हुआ था। यह एक साप्ताहिक समाचार पत्र (Weekly newspaper) था, जिसका प्रकाशन हर मंगलवार (Tuesday) को किया जाता था। इसके प्रकाशक ‘पंडित जुगल किशोर शुक्ल’ थे।