कब लगाया, पहली बार किसी पनडुब्बी ने, दुनिया का चक्कर?

आज किसी भी देश के लिए, युद्ध की स्थिति में परमाणु पनडुब्बी (Nuclear Submarine) का बहुत अधिक प्रयोग होता है। किसी भी देश की नौसेना (Navy) के पास इसका होना बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। तो चलिए, आपको बताते हैं कि पहली बार कब इस पनडुब्बी का प्रयोग किया गया। पहली बार सन् 1960 में अमेरिकी नौसेना (US Navy) की परमाणु पनडुब्बी यूएसएस टाइटन (USS Titan) ने, ऑपरेशन सैंडब्लास्ट के तहत, अपना पहला जलमग्न चक्कर पूरा किया। 25 फरवरी 1960 को कैप्टन एडवर्ड एल. बीच की कमांड में इस सफर को शुरू किया गया था। यह सफर 60 दिन 21 घंटों में पूरा हुआ, जिसने 49.5 हजार किलोमीटर की दूरी तय की थी।