क्या है जैक्लिन की संपदा?

श्रीलंका (Sri Lanka) की पूर्व सुंदरी जैक्लिन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) का भारत सहित बहरीन, कनाडा और यूरोप के कई देशों से गहरा जुड़ाव रहा है। भारत के साथ नाते को लेकर उनका कहना है कि उनके पूर्वजों का भारत के साथ रिश्ता था। उनके परदादा त्रिवेंद्रम से थे और बाद में वे श्रीलंका चले गए। जैक्लिन बहरीन (Bahrain) में पली- बढ़ी है और वहीं उन्होंने एक इटालियन स्कूल में पढ़ाई की और डांस सीखा। उन्होंने अपने कॉलेज की पढ़ाई यूरोप से की। उनके मां-बाप को किसी बात का घमंड नहीं था। उनसे ही जैक्लिन ने घमंड न करना सीखा और इसी को वह अपनी संपदा मानती हैं। जैकलीन के मुताबिक 14 साल की छोटी सी उम्र में उन्होंने टीवी शो होस्ट किया। उसके बाद उन्होंने अपने घर वालों से पैसे नहीं मांगे। आने वाले दिनों में वह फिल्म ‘अटैक’ में नजर आएंगी। सलमान खान की फिल्म ‘राधे योर मोस्ट वांटेड भाई’ मैं उनका एक स्पेशल गाना है।